महिला जाने प्रेग्नेंट है या नहीं जानिए कुछ महत्वपूर्ण शुरुआती लक्षण - Health Tips - Festival Poster | Messages | Shayari

Latest Post

Wednesday, 11 September 2019

महिला जाने प्रेग्नेंट है या नहीं जानिए कुछ महत्वपूर्ण शुरुआती लक्षण - Health Tips

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पे, दोस्तों प्रेग्नेंट होने का कैसे पता चलता है। अगर आपके मन में भी गर्भावस्था की पहचान और प्रारंभिक लक्षण से जुड़े सवाल है। तो आज हम आपको इसे के बारे में बताने वाले हैं। ज्यादातर महिलाएं पीरियड ना होने को प्रेगनेंसी के लक्षण मानती है। पर इसके अलावा कुछ लक्षण और भी है जिससे गर्भवती होने की पहचान कर सकते हैं। शुरू के पहले और दूसरे हफ्ते में प्रेग्नेंट होने के लक्षण कम देखते हैं। पर अगर पहले हफ्ते से पहला महीना प्रेगनेंसी का पता लग जाए तो समय पर जरूरी उपाय किए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में।

पीरियड ना आना

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण पीरियड से पता चलते हैं। गर्भ ठहरने के बाद महिला को पीरियड आना रुक जाते हैं। कुछ महिला को शुरू में हल्की ब्लीडिंग भी हो जाती है।

उल्टी आना

पीरियड बंद होने के बाद 2 हफ्ते में उल्टी आने और जी मिचलाने जैसी समस्या होने लगती है। इस आधार पर गर्भधारण का पता चल सकता है।

पेट में गैस बनना

प्रेग्नेंट महिला के शरीर में हो रहे बदलाव का असर पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। जिससे पेट में गैस की शिकायत अधिक होती है। पेट में गैस बनने की समस्या 1 हफ्ते से 9 महीने तक रह सकती है।

स्वाद बदलना

प्रेगनेंसी के पहले मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। ऐसे में जो भी कुछ खाते पीते हैं उसका स्वाद नहीं मिल पाता है। सिर्फ खट्टी चीजों का ही स्वाद पहचान पाते है।

कब्ज की शिकायत

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में हार्मोन बदलाव होने के कारण पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। और ऐसी समस्या में महिला को कई बार कब्ज होने और ठीक से पेट साफ ना होने जैसी समस्या आने लगती है।

उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें. और हमारे Facebook Page को like करना ना भुले.

No comments:

Post a Comment