अधिकतर लोगों को आज भी मालूम नहीं है पानी पीने का सही तरीका, जानिए पानी पीने का सही तरीका - Health Tips - Hp Video Status

Latest Post

Wednesday 11 September 2019

अधिकतर लोगों को आज भी मालूम नहीं है पानी पीने का सही तरीका, जानिए पानी पीने का सही तरीका - Health Tips

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पे, हम में से ज्यादातर लोग पानी को इतना साधारण समझते हैं। कि हमें ऐसा लगता है कि हम जब चाहे, जैसे चाहे और जितना मात्रा में चाहे पानी पी सकते हैं। लेकिन हमारा ऐसा सोचना बिल्कुल ही गलत है क्योंकि पानी देखने में जितना साधारण लगता है। यह हमारे शरीर के सभी अंगों को ठीक तरह से काम करने और शरीर में बनने वाले जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में उतना ही जरूरी होता है।

इसलिए पानी को सही मात्रा और पीने का सही समय, पानी को किस तरह से पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं। अगर हमें इन सभी चीजों के बारे में जानकारी ना हो तो हम चाहे जितने भी अच्छे से अच्छे चीज क्यों ना खा ले। उसका सही फायदा शरीर को नहीं मिल पाएगा। तो आज हम आपको पानी पीने के सही तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं।

दिन भर में कितना पानी पिए

वैसे तो किसी भी इंसान को दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए। यह उस इंसान की सेहत व जहां वह रहता है वहां का मौसम, उसके शरीर का वजन पर निर्भर करता है। लेकिन एक सामान्य व्यक्ति को दिन भर में ढाई से 3 लीटर तक पानी जरूर पीना चाहिए। और गर्मी के मौसम में पानी की मात्रा थोड़ी बढ़ाई भी जा सकती है।

पानी पीने का सही तरीका

कुछ लोगों को लगता है कि पानी को जब चाहे और जैसे चाहे पिया जा सकता है। लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है क्योंकि एक ही तरह के पानी को अलग अलग तरीके से पीने से इसका शरीर का अलग अलग तरह से असर होता है। इसलिए पानी हमेशा बैठ कर और धीरे-धीरे पीना चाहिए।

जैसे कि मुंह में रखकर चार से 5 सेकंड इधर-उधर घूमाए और फिर पी ले। ऐसा करने से हमारे शरीर में मौजूद लार पेट में जाकर पेट सेहतमंद रखती है। इससे पाचन शक्ति को बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है।

उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें. और हमारे Facebook Page को like करना ना भुले.

No comments:

Post a Comment