अगर शरीर पर दिखे ऐसे नील के निशान, तो आप हो जाएं सावधान - Health Tips - Festival Poster | Messages | Shayari

Latest Post

Wednesday, 11 September 2019

अगर शरीर पर दिखे ऐसे नील के निशान, तो आप हो जाएं सावधान - Health Tips

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पे,  दोस्तो हमारे शरीर पर जब कोई चोट लग जाती है तो खून धमनियों से बाहर निकलकर फैल जाता है। और चोट की जगह पर नीला निशान दिखाई देने लगता है। लेकिन अगर आपके शरीर पर बिना किसी वजह नीले निशान दिखाई देते हैं तो यह आपके शरीर में गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। अगर शरीर पर दिखे ऐसे नील के निशान, तो हो जाएं सावधान।

शरीर पर नील के निशान दिखने के कारण
1. शरीर में खून की कमी या ब्लड प्लेटलेट्स कम होने पर नील के निशान दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा जो लोग कैंसर की बीमारी से पीड़ित होते हैं उनके शरीर पर भी नील के निशान दिखाई देते हैं।

2. अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी के लिए लंबे समय तक दवाई का सेवन करता है तो इस वजह से भी शरीर पर नील के निशान दिखाई देते हैं। लंबे समय तक दवाई खाने से खून पतला हो जाता है। और शरीर पर नील के निशान दिखाई देने लगते हैं।

3. कई लोगों के शरीर पर चोट लगने से खून बहना बंद नहीं होता है। यह एक गंभीर बीमारी है। यह बीमारी आनुवांशिक भी हो सकती है। इस बीमारी में खून का पानी हो जाता है। और शरीर पर नील के निशान दिखाई देते हैं।

4. व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ धमनियां कमजोर होने लगती हैं। और सूर्य की विकिरणों को सहन नहीं कर पाती हैं। इस वजह से भी त्वचा पर नील के निशान दिखाई देने लगते हैं।

उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें. और हमारे Facebook Page को like करना ना भुले.

No comments:

Post a Comment