BSF, CRPF, CISF और अन्य सेनाओं में क्या होता है अंतर, जानिए यहाँ - Story - Hp Video Status

Latest Post

Wednesday 11 September 2019

BSF, CRPF, CISF और अन्य सेनाओं में क्या होता है अंतर, जानिए यहाँ - Story

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पे, सभी सेनाएँ BSF, ITBP, CISF, CRPF, SSB आदि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हैं, इन्हे सेंट्रल गवर्नमंट चलाती है और ये गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत आती है।

एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) और असाम राइफल भी एमएचए के तहत आते हैं। इन सबके अलग अलग काम होते हैं। इन बलों के प्रमुख हमेशा IPS अधिकारी होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इनके काम क्या क्या होते हैं और ये एक दूसरे से किस तरह अलग हैं।

BSF: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स सबसे बड़े सीमा सुरक्षा समूह में से एक है, जो पाकिस्तान और बांग्लादेश से, कच्छ के रण से, जम्मू और पूर्वी सीमा से, हमारी बॉर्डर की रक्षा और सुरक्षा करती है। अवैध गतिविधियों को रोकने में भी ये उत्तरदाई है।

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत का सबसे बड़ा रिजर्व बल है। इनका काम आपातकाल, घने जंगल में नक्सलियों से लड़ने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। सेंट्रल गवर्नमेंट के होम मिनिस्ट्री के अंतर्गत ये काम करती है।

ITBP: इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस का गठन 1965 में गुप्त सेना के रूप में चीन से युद्ध में हारने के बाद किया गया था, इसके निर्माण के बाफ भी इसे 20 साल तक गुप्त ही रखा गया था। यह 14000-15000 मीटर की ऊंचाई पर चीन की सीमा पर पहरा देता है।

CISF: सबसे बड़ी औद्योगिक सेना होने के नाते, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन PSU, रिफाइनरी, मेट्रो स्टेशन, माइंस, हवाई अड्डों और नक्सलियों से लड़ने आदि सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए किया जाता है।

SSB: इसका उद्देश्य भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा की रक्षा करना है, ये भी भूटान की सेना की मदद से चीन से भूटान की सीमा की रक्षा करते हैं। यह वर्तमान में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें. और आगे भी ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करना ना भुले.


No comments:

Post a Comment