ये हैं भारत के 5 शानदार लड़ाकू विमान, जो पलक झपकते कर सकते हैं दुश्मन का सफाया - Real Story - Festival Poster | Messages | Shayari

Latest Post

Wednesday, 11 September 2019

ये हैं भारत के 5 शानदार लड़ाकू विमान, जो पलक झपकते कर सकते हैं दुश्मन का सफाया - Real Story

ये हैं भारत के 5 शानदार लड़ाकू विमान, जो पलक झपकते कर सकते हैं दुश्मन का सफाया

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पे, भारत देश पर पाकिस्तान ने फरवरी में पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हमला किया था। जिसमे कई सैनिक शहीद हो गए थे। लेकिन ये हमला भारत पर अचानक हुआ। जिसके बारे में सैनिकों को कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन भारत के पास कई ऐसे शानदार लड़ाकू विमान हैं जो दुश्मनों का सफाया पलक झपकते ही कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 5 शानदार लड़ाकू विमानों के बारे में।

मिराज

मिराज वायु सेना का प्राथमिक लड़ाकू विमान है जिसे वज्र का नाम दिया गया है। ये एक दमदार लड़ाकू विमान है जो कि लेजर गाइडेड बम से भी हमला कर सकता है। वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास इस शानदार लड़ाकू विमान की संख्या 51 हैं।

सुखोई

ये देश का सबसे ताकतवार विमान है जो सीधे निशाने पर हमला करता है। इस फाइटर प्लेन की खासियत है कि इसमें पायलट रडार की मदद से पहले से लक्ष्य को तय कर सकता है। ये टाइटेनियम से बना है। भारत के पास 146 सुखोई विमान मौजूद हैं और आगे भी भारत अन्य सुखोई विमानों को शामिल करने वाला है।

जगुआर

इसे शमशेर नाम से जाना जाता है। ये दुश्मन की सीमा में घुस कर हमला कर सकता है और उनके कैंप का सफाया कर सकता है। वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास 139 जगुआर लड़ाकू विमान मौजूद हैं।

तेजस

तेजस देश का पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान है इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। ये काफी हल्का है जिस से ये तेजी से उड़ सकता है और दुश्मन का पीछा कर के सफाया कर सकता है।

मिग-29

सुखोई के बाद मिग-29 विमान एयर फोर्स का एक खास शक्तिशाली विमान है। दुश्मन पर हमला करने के लिए और उन पर निशाना साधने के लिए ये जबरदस्त है। कई मिग-29 विमानों को वायुसेना नेे अपग्रेड भी किया है।

उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें. और आगे भी ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करना ना भुले.

No comments:

Post a Comment