भारत के 4 ऐसे मंदिर जहां देवताओं की नहीं बल्कि असुरों की पूजा होती है - Amazing Story - Hp Video Status

Latest Post

Wednesday 11 September 2019

भारत के 4 ऐसे मंदिर जहां देवताओं की नहीं बल्कि असुरों की पूजा होती है - Amazing Story

भारत के 4 ऐसे  मंदिर जहां देवताओं की नहीं बल्कि असुरों की पूजा होती है

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पे, देवी देवताओं के धर्मस्थल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी पाए जाते हैं जहां पर सम्पूर्ण विधि विधान के साथ देवों की आराधना की जाती है | लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां देवताओं की नहीं बल्कि असुरों की आराधना की जाती है | आइये आज हम आपको कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताते हैं |

1: कृष्ण के मामा कंस के आदेश पर राक्षसी पूतना ने बालरुपी कृष्ण को मारने के लिए उन्हें विषाक्त दूध पिलाने का प्रयास किया था | आज भी गोकुल में राक्षसी पूतना का मंदिर मौजूद है | पूतना की पूजा इसलिए भी की जाती है क्योंकि उसने माता के रूप में कृष्ण को दूध पिलाया था | आज भी इस स्थान पर दोनों की प्रतिमा स्थित है |

2: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान जी के साथ अहिरावण की भी आराधना की जाती है | अहिरावण ने श्रीराम और लक्ष्मण का अपहरण किया था |

3: महाभारत में दुर्योधन को एक खलनायक के रूप में प्रस्तुत किया गया है | उत्तराखंड के नेटावर में दुर्योधन का मंदिर मौजूद है | स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि महाभारत काल में दुर्योधन ने यहाँ के लोगों की सहायता की थी |

4: उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर में शिवाला नाम का एक ऐसा मंदिर मौजूद है, जहां रावण की पूजा होती है | इस मंदिर का निर्माण 1890 में किया गया था | लंकापति रावण एक महा विद्वान था, इसीलिए रावण के सम्मान में इस मंदिर का निर्माण किया गया था | इस मंदिर के द्वार केवल दशहरे मेंह ही खोले जाते हैं बाकी पूरे साल यह मंदिर बंद रहता है

उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें. और आगे भी ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करना ना भुले.

No comments:

Post a Comment